रेणु अग्रवाल, धार। Bhojshala Dispute: भोजशाला पर आज इंदौर हाईकोर्ट के आने वाले ऐतिहासिक फैसले को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गए हैं। शहर सहित भोजशाला की सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। भोजशाला को अभेद किले में तब्दील किया जाएगा। साथ ही त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लगाई जा रही हे। एसपी सचिन शर्मा खुद कंट्रोल रूम पर मौजूद रहेंगे। धार भोजशाला मामले में फैसला देने के लिए हाईकोर्ट ने 2:30 बजे का समय निर्धारित किया है।
भोजशाला मुस्लिम पक्ष अदा करेगा नमाज
आज शुक्रवार को भोजशाला में मुस्लिम समाज नमाज अदा करेगा। वहीं आज ही हाई कोर्ट का फैसला भी आना है, इस वजह से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा जा रही है। सुरक्षा के मद्दे नजर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है। लगभग 1000 से अधिक पुलिस बल पहुंच चुका है जो शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए तैनात रहेगा।
12 लेयर में शहर की सुरक्षा
धार पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि शहर की सुरक्षा को 12 लेयर में किया गया है। दोनों ही पक्षों से बातचीत हुई है। शांति और सौहार्द की अपील भी की गई है। वहीं कलेक्टर और एसपी ने हिंदू संगठनों को बुलाकर भी उनसे चर्चा की है। भोजशाला के बाहर बैरिकेडिंग की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी राजस्व के अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं।

