भोपाल। राजधानी भोपाल से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बदमाशों ने लूट के दौरान न सिर्फ मेहनत की कमाई उड़ा ली, बल्कि हैवानियत की हदें तक पार कर दी। बदमाशों ने घर घुसकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। चोरी की हद इस कदर सवार थी कि उन्होंने शव के मुंह में लगे सोने के दांत भी निकाल लिए। 

शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के ईदगाह हिल्स के मल्टी की यह पूरी घटना है। यहां रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला बेटा और नाती के साथ रहती थी। लेकिन वारदात के दौरान वह घर पर अकेली थी। 

बदमाशों ने महिला की गला दबाकर हत्या की। शरीर के जेवरात निकाल लिए। यहां तक हत्यारे मुंह में लगा सोने का दांत तक ले गए। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

 बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर 10 हजार का नाम घोषित किया है। भोपाल पुलिस कमिश्नर ने SIT का गठन कर दिया है। शाहजहानाबाद एसीपी के निगरानी में एसआईटी जांच करेगी। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि वारदात को देखकर लग रहा है किसी करीबी ने अंजाम दिया है। जिस वक्त हत्या की गई, उस वक्त घर में बुजुर्ग अकेली थी। पैरों की पायल, हाथ के कड़े, गले का हार, पैरों की बिछिया और सोने का दांत  बदमाश लूटकर ले गए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m