शब्बीर अहमद, भोपाल। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम पेंडिंग है तो उसे आज ही हर हाल में निपटा लें। वरना आपको भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 11 सितंबर से लगातार 3 दिनों तक बैंकों के ताले बंद रहने वाले हैं। एक तरफ जहां शुक्रवार को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है वहीं इसके बाद शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी।

11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल, शनिवार-रविवार को भी ताले

बैंक कर्मचारियों की विभिन्न ज्वलंत मांगों को लेकर 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल बुलाई गई है। इसके ठीक बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी आ रही है। इस वजह से लगातार 3 दिनों तक चेक क्लीयरेंस, कैश डिपॉजिट और ब्रांच से जुड़े सारे काम पूरी तरह ठप रहेंगे।

सितंबर के आखिरी हफ्ते में बड़ा झटका: लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक!

यह परेशानी सिर्फ इसी हफ्ते खत्म नहीं होने वाली। अगर बैंक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो महीने के आखिरी में एक और बड़ा आंदोलन प्रस्तावित है:

26 सितंबर (शनिवार): शनिवार की छुट्टी

27 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

28, 29 और 30 सितंबर: प्रस्तावित 3 दिवसीय देशव्यापी हड़ताल

यानी सितंबर के अंतिम दिनों में लगातार 5 दिन बैंक पूरी तरह बंद रह सकते हैं। देखा जाए तो अगले 20 दिनों के भीतर कुल 9 दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहने की आशंका है।

आखिर क्यों हड़ताल पर हैं बैंक कर्मचारी?

5-डे बैंकिंग: हफ्ते में सिर्फ 5 दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू की जाए।

पेंशन और DA: पुरानी पेंशन योजना (OPS) की वापसी, पेंशन अपडेट और समान महंगाई भत्ता (DA)।

ग्रेच्युटी और पद पदोन्नति: खाली पड़े पदों को तुरंत भरा जाए और ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाई जाए।

NPS की विदाई: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को समाप्त कर OPS बहाल किया जाए।

PLFI नियम: स्केल-4 से ऊपर के अधिकारियों की PLFI वापसी के फैसलों को निरस्त किया जाए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m