संजय पाटीदार, Bhopal. राजधानी भोपाल के स्वास्थ्य विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। ड्यूटी से नदारद रहकर घर बैठे या रास्ते से ही मोबाइल ऐप के जरिए फर्जी हाजिरी लगाने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य स्टाफ पर प्रशासन ने कड़ा शिकंजा कसा है। भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनीष शर्मा ने ‘सार्थक ऐप’ (Sarthak App) पर गलत तरीके से अटेंडेंस दर्ज करने वाले लापरवाह चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें: MP में 70 ‘सांदीपनि विद्यालयों’ का लोकार्पण; CM बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम, गुरु पूर्णिमा पर दिखेगा AI का दम
10 किलोमीटर दूर से लगा रहे थे हाजिरी, ‘चेक-आउट’ भी गायब
जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि संबंधित चिकित्सक और स्टाफ अस्पताल या अपनी तय ड्यूटी लोकेशन पर पहुंचे बिना ही वहां से करीब 10 किलोमीटर की दूरी से मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। इतना ही नहीं डिजिटल रिकॉर्ड की स्क्रूटनी में यह भी सामने आया कि इन कर्मचारियों द्वारा अधिकांश समय ड्यूटी खत्म होने के बाद ‘चेक आउट’ भी नहीं किया जाता था।
वेतन कटौती और अनुशासनात्मक एक्शन
लापरवाही और नियमों के उल्लंघन के इस गंभीर मामले में CMHO डॉ. मनीष शर्मा ने त्वरित एक्शन लेते हुए दो डॉक्टरों और एक अन्य कर्मचारी पर कार्रवाई की है। शुरुआती जानकारी और लापरवाही के आधार पर पहले इनकी 15 दिनों की सैलरी काटने के निर्देश दिए गए थे लेकिन पूरी रिपोर्ट और पुख्ता जानकारी सामने आने के बाद दोनों दोषी चिकित्सकों का एक पूरे महीने का वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही एक अन्य कर्मचारी की भी वेतन कटौती की गई है।
ये भी पढ़ें: इंदौर सिटी फॉरेस्ट में गड़बड़ी पर निगम आयुक्त का बड़ा एक्शनः सहायक प्रभारी मितुल सोनी निलंबित
कारण बताओ नोटिस जारी
आर्थिक दंड के साथ-साथ इन सभी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और विभाग की ओर से इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

