शिखिल ब्योहार, भोपाल। मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। राज्य में प्रमोशन के दौरान आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने एक अहम कदम उठाया है। विभाग ने पदोन्नति में CPCT के नियमों में छूट दिए जाने का एक प्रस्ताव तैयार कर मुख्य सचिव को अनुमोदन के लिए भेज दिया है।
कर्मचारियों की मांग के बाद हुई कार्रवाई
बीते दिनों विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर पदोन्नति में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों और CPCT की अनिवार्यता से जुड़ी अपनी बात उनके सामने रखी थी। कर्मचारियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पदोन्नति की सभी बाधाओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के इन्हीं निर्देशों के पालन में सामान्य प्रशासन विभाग ने तेजी दिखाते हुए परिपत्र का प्रारूप तैयार किया और इसे मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के पास अनुमोदन के लिए प्रेषित कर दिया है। अब मुख्य सचिव इस पूरे मामले पर विचार-मंथन करेंगे, जिसके बाद कर्मचारियों को पदोन्नति में राहत मिलने का रास्ता साफ हो सकता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

