शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शातिर साइबर ठगों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के भीतर शहर के अलग-अलग थानों में ऑनलाइन फ्रॉड के तीन बड़े मामले दर्ज किए गए हैं। ठगों ने पीड़ितों के मोबाइल फोन को रिमोटली हैक करके उनके बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड्स पर साफ हाथ कर दिया। कोहेफिजा और मिसरोद थाना इलाकों में हुई इन तीन वारदातों में पीड़ितों से कुल 8 लाख 91 हजार रुपये की ठगी की गई है।

ये भी पढ़ें: MBA छात्रों की स्कॉलरशिप में फ्रॉड! 118 फर्जी खातों से उड़ाए 99 लाख, CBI की रडार पर यूको बैंक मैनेजर सहित 6 आरोपी

CASE 01: ‘ऑटो अपडेट’ के नाम पर लगा 2.96 रुपये लाख का चूना

पहला मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र के खानूगांव का है। यहां के रहने वाले सलमान अंसारी का मोबाइल फोन 21 से 23 मई के बीच अपने आप बार-बार ‘अपडेट’ होता रहा। शुरुआत में सलमान ने इसे एक नॉर्मल सॉफ्टवेयर अपडेट समझा और इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन 23 मई को जब उन्होंने अपना बैंक अकाउंट चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। ठगों ने उनका फोन हैक कर खाते से 2 लाख 96 हजार रुपये गायब कर दिए थे।

CASE 02: दोपहर में आराम कर रहे थे पीड़ित, डेढ़ घंटे में फोन खाली कर उड़ाए 2.14 लाख रुपये

दूसरा मामला भी कोहेफिजा इलाके के लालघाटी का है। पीड़ित आर्चय चक्रवर्ती 15 जून की दोपहर अपने घर में आराम कर रहे थे, तभी साइबर अपराधियों ने रिमोट एक्सेस के जरिए उनके मोबाइल से छेड़छाड़ शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे बाद जब आर्चय ने अपना फोन उठाया, तो मोबाइल के सभी एप्लीकेशंस डिलीट हो चुके थे और उनका गूगल अकाउंट भी लॉगआउट था। जब तक वे कुछ समझ पाते, ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड और बैंक अकाउंट को खंगालकर कुल 2 लाख 14 हजार रुपये उड़ा लिए थे।

ये भी पढ़ें: BLO के लिए खुशखबरी! मतदान सूची के कर्मचारियों का बढ़ा मानदेय, अब मिलेंगे 12 हजार

CASE 03: पिता के इलाज के लिए ‘फर्जी डॉक्टर’ को किया फोन, गंवाए 3.79 लाख रुपये

तीसरी वारदात मिसरोद थाना क्षेत्र में निखिल चौहान के साथ हुई। निखिल ने सोशल मीडिया पर पिता की बीमारी के इलाज से जुड़ा एक वीडियो देखा और उसमें दिए गए नंबर पर संपर्क किया। फोन उठाने वाले शातिर अपराधी ने खुद को डॉक्टर बताया और अपॉइंटमेंट व रजिस्ट्रेशन करने के नाम पर निखिल के मोबाइल पर एक फर्जी लिंक भेजा। निखिल ने जैसे ही उस लिंक पर अपनी जानकारी भरी, उनका पूरा मोबाइल हैक हो गया। इसके तीन दिन बाद उनके बैंक खाते से 3 लाख 79 हजार 692 रुपये पांच अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए गए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m