शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और संबंधित चुनावी कार्यों में लगे मैदानी कर्मचारियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने बीएलओ (Booth Level Officer – BLO) और बीएलओ सुपरवाइजर्स को मिलने वाले प्रतिवर्ष मानदेय में बढ़ोत्तरी कर दी है।
ये भी पढ़ें: MBA छात्रों की स्कॉलरशिप में फ्रॉड! 118 फर्जी खातों से उड़ाए 99 लाख, CBI की रडार पर यूको बैंक मैनेजर सहित 6 आरोपी
6 हजार से बढ़ाकर 12 हजार हुआ मानदेय, सुपरवाइजर्स को अब 18 हजार
चुनाव से जुड़े इन जमीनी कर्मचारियों के काम को देखते हुए उनके मानदेय को सीधे तौर पर अपग्रेड किया गया है। अब तक मतदान केंद्र अधिकारी को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये मानदेय दिया जाता था, जिसे अब सीधे दोगुना बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया गया है। इसी तरह, बीएलओ सुपरवाइजर का सालाना मानदेय भी 12 हजार रुपये से बढ़ाकर अब 18 हजार रुपये कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: MP Weather Update: मानसून हुआ और मजबूत; भोपाल समेत कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए RED अलर्ट
1 अप्रैल से प्रभावी होगा आदेश; केंद्र और राज्य सरकार उठाएगी आधा-आधा खर्च
मिली जानकारी के मुताबिक मानदेय वृद्धि का यह अहम आदेश 1 अप्रैल से प्रभावशाली माना जाएगा, जिससे कर्मचारियों को चालू वित्त वर्ष से ही इस बढ़ी हुई राशि का लाभ मिलेगा। इस मानदेय राशि का वित्तीय भार केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर आधा-आधा वहन करेंगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश भर के हजारों बीएलओ और सुपरवाइजर्स में खुशी की लहर है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

