शब्बीर अहमद, भोपाल। Bhopal double murder case: राजधानी भोपाल में शनिवार को डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया जहां बुजुर्ग दंपत्ति का शव एक ही कमरे में बरामद हुआ था। मृतक महिला शकुंतला के सिर पर 2 और पति हेमंत के शरीर पर 1 गोली के निशान भी मिले थे। वहीं इस मामले की जांच के लिए पुलिस की 5 टीम गठित कर ली गई है। 

जोन 1 के 9 थानों की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस केस की गुत्थी सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को भी शामिल किया गया है। घटना के दिन मौके पर 4 फायर हुए थे। दो गोली शकुंतला बारीक और एक गोली हेमंत बारीक को लगी थी। चौथी गोली का कारतूस पुलिस को नहीं मिला है। अब तक पुलिस को मामले को लेकर कोई सुराग नहीं मिला है।

बता दें कि ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर का पूरा मामला है जहां पति-पत्नी का शव पलंग और सोफे पर मिला था। मृतक दंपत्ति घर में अकेले रहते थे।    अकेले कई दिनों से बाहर भी नहीं आए थे। किराएदार जब किराया देने पहुंचा, तब मामले का खुलासा हुआ था। दंपति की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। 

शुरुआती जांच में आशंका है कि मृतक हेमंत ने पहले गोली मारकर अपनी पत्नी शकुंतला की हत्या की और फिर खुद ने आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत चार से पांच दिन पहले होने का अंदेशा जताया गया। शव पूरी तरह डीकंपोज हो चुके थे। दोनों की कोई संतान नहीं थी। पुलिस कई पहलू से मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m