शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में नकली IPS बनकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कभी खुद को IPS अधिकारी बताता था, कभी खुफिया विभाग का अधिकारी तो कभी IT अधिकारी बनकर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था। भोपाल की एमपी नगर थाना पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार किया है।
READ MORE: शराब की ‘होम डिलीवरी’ का खेल: स्कूल से 100 मीटर के दायरे में शराब बिक्री का आरोप, महिलाओं के जरिए गांव-गांव पहुंचाई जा रही पेटियां
पुलिस के अनुसार आरोपी झांसी का रहने वाला है और भोपाल में लोगों को नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को भोपाल में ही गिरफ्तार कर लिया।
READ MORE: प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर DPI का सख्त आदेशः आज ही जारी होंगे नियुक्ति पत्र, 7 दिन में देनी होगी जॉइनिंग
पुलिस ने बताया कि आरोपी विभिन्न विभागों के अधिकारी बनकर लोगों का विश्वास जीतता था और नौकरी दिलाने के बहाने पैसा वसूलता था। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में पीड़ितों की संख्या और बढ़ सकती है। वर्तमान में आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की जांच चल रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


