भोपाल। राजधानी भोपाल के पॉश इलाके में उस वक्त जमकर हंगामा हो गया, जब नाइट ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकला पति खुद दोस्तों के साथ मोमोज खाने पहुंचा और वहां अपनी पत्नी को किसी अन्य युवक के साथ मोमोज खाते देख लिया। पत्नी को गैर-मर्द के साथ देखकर पति का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया, जिसके बाद सड़क पर ही हाई-वोल्टेज ड्रामा और मारपीट शुरू हो गई।
सड़क पर हंगामा, सरेराह चले लात-घूंसे
जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंचते ही पति ने अपनी पत्नी और उसके साथ मौजूद युवक से पूछताछ शुरू की। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी।
शोर-शराबा सुनकर आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए पति ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी, तो वहीं पति के दोस्त ने महिला के साथ मौजूद युवक को धुन दिया।
इस पूरे सरेराह ड्रामे और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि महिला के साथ दिख रहा युवक उसका बॉयफ्रेंड है, हालांकि वायरल वीडियो की सटीक तारीख और रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
पुलिस तक नहीं पहुंचा मामला
घटना के बाद सड़क पर काफी देर तक तमाशा चलता रहा। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


