शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे दो कश्मीरी छात्रों को कथित तौर पर धमकाने और परेशान करने का मामला सामने आया है। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र की शांति होम्स कॉलोनी का बताया जा रहा है। दोनों छात्र TRUBA इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में पढ़ाई कर रहे हैं और उनका चयन प्रधानमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम यानी PMSSS के तहत हुआ है।

READ MORE: महीने में सिर्फ 4 बार हाजिरी! सतना के सांदीपनि विद्यालय के शिक्षक पर गिरी गाज, ई-अटेंडेंस लापरवाही में दूसरा सस्पेंशन

आरोप है कि कॉलोनी में रहने के दौरान दोनों छात्रों को लगातार परेशान किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि उन पर PG खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें धमकियां भी दी जा रही हैं। इस मामले को लेकर जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने गंभीर चिंता जताई है। एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुहेमी ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। एसोसिएशन का आरोप है कि दोनों छात्रों को उनके जम्मू-कश्मीर से होने और मुस्लिम समुदाय से होने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है।

READ MORE: दूल्हा नहीं बन सका तो चुनी अपराध की राह: जिस लड़की से टूटी शादी, दोस्तों के साथ मिलकर उसी से करने लगा छेड़छाड़

एसोसिएशन ने पुलिस और जिला प्रशासन से पूरे मामले की मौके पर जांच कराने, छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी पढ़ाई प्रभावित न होने देने की मांग की है। साथ ही छात्रों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की अपील की गई है। फिलहाल पूरे मामले में छात्रों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m