शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में ई-अटेंडेंस (e-Attendance) को लेकर लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ प्रशासनिक शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ई-अटेंडेंस न लगाने के मामले में प्रदेश में निलंबन की दूसरी बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सतना जिले के रैगांव स्थित सांदीपनि विद्यालय में पदस्थ शिक्षक महीप सिंह को विभागीय लापरवाही और लगातार अनुपस्थिति के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: शिक्षिका पर सनसनीखेज आरोप: मासूम ने स्कूल जाने से किया इनकार, बैग में छिपा रिकॉर्डर बना सच का गवाह!
महीने में औसतन 4 दिन ही लगाई हाजिरी; अधिकारियों के निरीक्षण में भी मिले नदारद
जांच के दौरान शिक्षक की लापरवाही के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि शिक्षक महीप सिंह ने पिछले 1 वर्ष के दौरान महज 40 बार ही मोबाइल ऐप पर अपनी ई-अटेंडेंस दर्ज कराई थी। औसतन देखा जाए तो शिक्षक महीने में केवल 4 दिन ही ई-अटेंडेंस लगा रहे थे, जिससे उनकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हुए।
ये भी पढ़ें: लगातार बारिश से रीवा में बाढ़ जैसे हालात, सड़कों पर उतरे कलेक्टर-SP! स्व-सहायता समूह बना पीड़ितों का मसीहा
अधिकारियों द्वारा स्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान भी शिक्षक महीप सिंह अपनी ड्यूटी से नदारद पाए गए। ई-अटेंडेंस लागू होने के बाद विभागीय दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर मध्य प्रदेश में यह निलंबन की दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे अन्य लापरवाह शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

