चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश में शादी टूटना एक युवक को नागवार गुजर गया। उसने बदला लेने की नीयत से युवती से छेड़खानी शुरू कर दी और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इस वारदात में आरोपी युवक के दोस्तों ने भी उसका साथ दिया था। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पूरी घटना हीरानगर थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें: नाबालिग छात्र की पिटाई: तालिबानी स्टाइल में अर्धनग्न कर बेल्ट से पीटा, फिर बनाया वीडियो

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक पीड़िता ने थाने में कुछ युवकों पर छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगाए थे। मामले में तत्काल प्रभाव से जांच पड़ताल करते हुए आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत के आधार पर चार युवकों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपियों में से एक युवक की पीड़िता के साथ कुछ समय पहले शादी तय हुई थी और सगाई भी हो गई थी। 

यह भी पढ़ें: डकैती की वारदात से सनसनी: हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को बनाया बंधक, फिर की लाखों की चोरी

लेकिन किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ और लड़की के परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया। पिता ने बेटी की दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर युवक लगातार पीड़िता का पीछा करने लगा और अपने दोस्तों को भी उसके साथ छेड़छाड़ करने के लिए उकसाता था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m