शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शराब ठेके में कथित फर्जीवाड़े को लेकर लोकायुक्त संगठन ने बड़ी कार्रवाई की है। वर्ष 2024-25 के शराब ठेके के दौरान 2 करोड़ 75 लाख से अधिक की फर्जी एफडीआर (FDR) और सत्यापन रिपोर्ट को प्रतिभूति के रूप में इस्तेमाल करने के मामले में तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा और शराब ठेकेदार जसवंत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री को गार्ड ऑफ ऑनर क्यों? MP में सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
लोकायुक्त महानिदेशक के संज्ञान पर हुई कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख ने इसका संज्ञान लिया था। प्रारंभिक जांच में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रथम दृष्टया गंभीर अपराध पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार के माध्यम से विशेष पुलिस स्थापना, भोपाल में यह प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी बनाए गए शराब ठेकेदार जसवंत सिंह हरियाणा के झज्जर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: OBC आरक्षण पर कांग्रेस का अगला कदम क्या? MP में बनाई प्रदेश स्तरीय कमेटी, इन 7 नेताओं को मिली जगह
अन्य कर्मचारियों और व्यक्तियों की भूमिका की भी होगी जांच
लोकायुक्त जांच में यह पड़ताल की जा रही है कि शराब ठेके से जुड़े दस्तावेजों और कथित फर्जी एफडीआर के इस्तेमाल में किन-किन अन्य लोगों की मिलीभगत थी। इस प्रकरण में अन्य संबंधित सरकारी कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों की भूमिका की भी गहराई से जांच की जाएगी, जिससे इस घोटाले से जुड़े सभी चेहरों बेनकाब किया जा सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

