शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक संचालन को और अधिक मजबूत करने के लिए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के कार्यभार में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई वरिष्ठ और युवा आईपीएस अधिकारियों को नए दायित्वों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।

जानें किसे मिला कौन सा प्रभार?

  • मलय जैन को बालाघाट जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें हॉक फोर्स बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • सचिन कुमार अतुलकर कोउनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक (IG), विसबल ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • प्रदीप शर्मा उज्जैन में अपनी वर्तमान जिम्मेदारी के साथ सेनानी, 32वीं वाहिनी विसबल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • वंदना सिंह पीटीसी (PTC) इंदौर की जिम्मेदारी के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक, नारकोटिक्स मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके इस प्रभार संभालने के बाद अभिषेक आनंद नारकोटिक्स मंदसौर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।
  • नगेंद्र सिंह को 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल की मुख्य जिम्मेदारी के साथ पुलिस अधीक्षक, रेल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m