Panchayat By-elections 2026: भोपाल। मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 12 नवंबर से नामांकन भरे जाएंगे। जिसकी अंतिम तारीख 19 नवंबर निर्धारित की गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 4 दिसंबर 2026 को मतदान होगा।
एमपी चुनाव आयोग के सचिव दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत उप निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। उपचुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र 12 नवंबर से लिये जाएंगे। नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख 19 नवंबर 2026 है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 20 नवंबर को होगी। अभ्यर्थिता 23 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। वहीं मतदान 4 दिसंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
इस दिन आएगा रिजल्ट
सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य की विकास खण्ड मुख्यालय पर ई.व्ही.एम. से की जाने वाली मतगणना 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे से होगी। इसी दिन सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य परिणाम की घोषणा 9 दिसंबर 2026 को सुबह 10.30 बजे से की जाएगी। आपको बता दें कि जिला पंचायत के 1, जनपद पंचायत के 1 और सरपंच के 5 पदों के लिए उपचुनाव होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

