शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी प्रशासनिक मशीनरी में कर्मचारियों और अधिकारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अब डिजिटल और आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य के प्रमुख प्रशासनिक केंद्रों वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में फेस रिकग्निशन आधारित उपस्थिति प्रणाली लागू करने की व्यापक तैयारी कर ली गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इस नई व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने के लिए अक्टूबर 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन का तिथिवार रोस्टर भी जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ें: MP के 45 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत! प्रमोशन में TET नहीं बनेगी बाधा, हाईकोर्ट का अहम आदेश
15 से 30 अक्टूबर के बीच होगा पंजीयन
जारी किए गए रोस्टर के अनुसार, 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तिथियों में अधिकारियों और कर्मचारियों का ऑनलाइन पंजीयन किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए भवनों के हिसाब से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं:
वल्लभ भवन: इसके तीनों भवनों में अलग-अलग मंजिलों और कक्षों के अनुसार पंजीयन की व्यवस्था तय की गई है।
विंध्याचल भवन: यहां सी-विंग के तीसरे तल पर स्थित यूएनडीपी मीटिंग हॉल में पंजीयन किया जाएगा।
सतपुड़ा भवन: यहां ए-विंग के प्रथम तल पर स्थित पेंशन विभाग में पंजीयन की व्यवस्था की गई है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली आंदोलन और राहुल गांधी के ‘शिव तांडव’ वाले बयान पर सियासत: बीजेपी ने साधा निशाना, तो कांग्रेस ने किया पलटवार
तकनीकी टीमों की तैनाती
सुचारू रूप से पंजीयन और तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए भवनवार अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीमों को तैनात किया गया है। फेस रिकग्निशन आधारित इस डिजिटल उपस्थिति प्रणाली के लागू होने से मंत्रालय में कर्मचारियों की आवाजाही और हाजिरी की निगरानी पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल तरीके से की जा सकेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

