संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल में मेट्रो ने घाटे से उबरने और अतिरिक्त कमाई के लिए प्री-वेडिंग शूट, फिल्म शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन जैसी गतिविधियों की अनुमति तो दे दी, लेकिन शुरुआत मेट्रो प्रशासन की उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। 5 मई को आदेश जारी होने के बाद 10 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन अब तक एक भी बुकिंग नहीं मिली है।

READ MORE: भोपाल ट्विशा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन: दहेज प्रताड़ना की धाराओं में पति समर्थ के खिलाफ FIR, पूर्व जज को भी बनाया आरोपी 

मेट्रो प्रबंधन को उम्मीद थी कि सोशल मीडिया रील्स और सिनेमैटिक प्री-वेडिंग शूट के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए युवा इस सुविधा को पसंद करेंगे, लेकिन फिलहाल लोग सिर्फ जानकारी लेने तक सीमित हैं। आपको बता दे कि मेट्रो प्रशासन ने प्री-वेडिंग शूट के लिए करीब 7 हजार रुपए का पैकेज तय किया है। वहीं फिल्म, वेब सीरीज और विज्ञापन शूट के लिए अलग शुल्क रखा गया है।

READ MORE: ऑनलाइन शॉपिंग वाले सावधान ! आईफोन की धोखाधड़ी करने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, बॉक्स में मोबाइल की जगह भर दिए थे पत्थर

हालांकि शूटिंग के लिए 15 दिन पहले आवेदन देना जरूरी होगा और यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक कुछ इवेंट एजेंसियों और लोगों ने नियम और शुल्क को लेकर पूछताछ जरूर की है, लेकिन किसी ने अब तक बुकिंग फाइनल नहीं की। ऐसे में भोपाल मेट्रो का यह नया रेवेन्यू मॉडल फिलहाल ठंडा पड़ता नजर आ रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m