शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के आवेदनों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। परीक्षा फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख थी, जिसे एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है। आवेदनों की बेहद कम संख्या को देखते हुए प्रशासन ने लगातार तीसरी बार तारीख बढ़ाते हुए अब 11 अक्टूबर 2026 तक आवेदन करने की छूट दी है।

शिक्षकों की बेरुखी: 1.5 लाख के दायरे में से केवल 4 हजार सरकारी शिक्षक

टीईटी परीक्षा के प्रति अभ्यर्थियों और शिक्षकों का रिस्पॉन्स बेहद ठंडा देखने को मिल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, पूरे प्रदेश में करीब डेढ़ लाख सरकारी शिक्षक टीईटी के दायरे में आते हैं। लेकिन इसके बावजूद अब तक कुल मिलाकर सिर्फ 22 हजार आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन 22 हजार आवेदनों में सरकारी शिक्षकों की संख्या महज 4 हजार के करीब है।

तीसरी बार बढ़ानी पड़ी तारीख

आवेदनों का आंकड़ा उम्मीद से बेहद कम रहने के कारण ही विभाग को तीसरी बार ऑनलाइन आवेदन की डेडलाइन बढ़ानी पड़ी है। अब जो अभ्यर्थी या शिक्षक फॉर्म भरने से चूक गए थे, वे 11 अक्टूबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m