शब्बीर अहमद, भोपाल। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर मध्य प्रदेश में लगातार गहराता जा रहा है। पिछले दो दिनों से राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी है, और मौसम विभाग के मुताबिक इसका यह प्रभाव आगामी 2 नवंबर तक लगातार बना रहेगा। मौसम केंद्र ने प्रदेश के 33 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे ठंड ने भी समय से पहले दस्तक दे दी है।

इन जिलों में विशेष चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जिन जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है, उनमें प्रमुख रूप से राजगढ़, विदिशा, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर के साथ-साथ ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं। इन इलाकों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज हवाएं चलने और बरसात होने के पूरे आसार हैं।

READ MORE: MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का इंदौर, नरसिंहपुर, जबलपुर दौरा, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज शाम पहुंचेंगे भोपाल, प्रदेश में 2 नवंबर तक चक्रवात अर्नब का असर

राजधानी भोपाल में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जहां बीती देर रात हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ग्वालियर और जबलपुर संभाग समेत कुल 33 जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चक्रवात के इस असर से तापमान में काफी गिरावट आई है और प्रदेशभर में ठंडी हवाओं का अहसास होने लगा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m