संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से प्रभावित इलाकों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। कई कॉलोनियों में 2 से 3 दिन में पानी मिल रहा है.. और जहां सप्लाई हो रही है वहां गंदा और बदबूदार पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। राजधानी में निगम की पानी सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह फैल नजर आ रही है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या नगर निगम किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, क्योंकि देश अभी भागीरथपुरा जल कांड को भूला नहीं है, जहां दूषित पानी ने लोगों की जान तक ले ली थी। अगर समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो हालात और खतरनाक हो सकते हैं। 

READ MROE: सिस्टम फेल… अन्नदाता बेहाल! खरीफ सीजन शुरू होने से पहले ही खाद की किल्लत, दर-दर भटक रहे किसान

भीषण गर्मी के बीच भोपाल के यूनियन कार्बाइड प्रभावित इलाकों में पानी का संकट लगातार बढ़ रहा है। शिव नगर, सुंदर नगर, ब्लू मून कॉलोनी, अटल आयूब नगर और नवाब कॉलोनी में कई दिनों तक पानी नहीं पहुंच रहा। भोपाल के ब्लू मन इलाके की पाइपलाइनें लंबे समय से टूटी हुई हैं। इसी वजह से नालियों का गंदा पानी पाइपलाइन में मिल रहा है और घरों तक दूषित गंदा पानी पहुंच रहा है। लोगों का आरोप है कि जब 2 से 3 दिन बाद पानी आता भी है तो उसमें बदबू आती है। 

READ MORE: दर्दनाक: लू ने ली 6 साल के हसनैन की जान, बेटे के गम में 10 मिनट बाद मां रजिया की भी मौत

यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के जहरीले कचरे के कारण इस क्षेत्र का भूजल पहले से प्रदूषित माना जाता है। इसी वजह से यहां के अधिकतर बोरवेल और ट्यूबवेल बंद हैं। ऐसे में लोग नगर निगम की सप्लाई पर ही निर्भर हैं, लेकिन नियमित और साफ पानी नहीं मिलने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। रहवासियों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नियमित पानी सप्लाई की व्यवस्था नहीं हो रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m