रणधीर परमार, छतरपुर/हरपालपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। भीषण गर्मी और लू के चलते 6 साल के मासूम हसनैन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे एम्बुलेंस से इलाज के लिए छतरपुर ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।
READ MORE: पति-पत्नी के विवाद में मां की हत्या: बेटे ने लोहे के पंखे से सिर पर किया वार, इलाज के दौरान तोड़ा दम
बताया जा रहा है कि जैसे ही बेटे की मौत की खबर माँ रजिया खातून को मिली, वह गहरे सदमे में चली गईं। बेटे का गम सहन न कर पाने के कारण करीब 10 मिनट बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिजन कुछ समझ पाते उससे पहले ही रजिया खातून की भी मौत हो गई। एक साथ माँ-बेटे की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। इलाके में शोक की लहर है और हर किसी की आँखें नम हैं।
READ MORE: इंदौर में दिनदहाड़े अनाज व्यापारी का अपहरण! राऊ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया कारोबारी
भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों से सावधानी बरतने, बच्चों और बुजुर्गों को धूप से बचाने तथा ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है।

