हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े एक अनाज व्यापारी का अपहरण कर लिया गया। पीथमपुर रोड पर फिल्मी अंदाज में बदमाश कारोबारी को कार में पटककर ले गए और इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि राऊ पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में पूरा मामला ट्रेस कर लिया और व्यापारी को सुरक्षित छुड़ाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना 25 मई की शाम की बताई जा रही है। 

READ MORE: शादी के कुछ दिन बाद मायके गई दुल्हनें, फिर वापस नहीं लौटी ससुराल, मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

जानकारी के मुताबिक अनाज व्यापारी सूरज लवंशी पीथमपुर रोड स्थित वाइन शॉप के पास खड़े थे। तभी एक स्विफ्ट कार वहां आकर रुकी। कार में सवार 4 से 5 बदमाश नीचे उतरे और व्यापारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले बदमाश सूरज लवंशी को जबरदस्ती कार में डालकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही व्यापारी की पत्नी सीधे राऊ थाने पहुंचीं और पति के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। मामला बेहद संवेदनशील होने के कारण राऊ थाना पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। थाना प्रभारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किए। फुटेज में संदिग्ध स्विफ्ट कार दिखाई दी, जिसके आधार पर पुलिस ने बदमाशों की लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। 

READ MORE: पन्ना हादसे में मृतकों का बढ़ा आंकड़ा: कुएं की मिट्टी धंसने से 5 मजदूरों की मौत, 2 के शव बरामद

तकनीकी साक्ष्यों और लगातार ट्रैकिंग के बाद पुलिस टीम ग्राम नागपुर सांवेर पहुंची, जहां घेराबंदी कर बदमाशों के कब्जे से व्यापारी सूरज लवंशी को सुरक्षित मुक्त कराया गया। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।पुलिस जांच में सामने आया है कि पूरा मामला जमीन विवाद और आपसी लेनदेन से जुड़ा हुआ है। हालांकि जिस तरह खुलेआम कारोबारी का अपहरण किया गया, उसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यस्त सड़क से कारोबारी को उठाकर ले जाना और लोगों का तमाशबीन बने रहना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।राऊ थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली है। वही पुलिस ने मुकेश पटेल , जितेंद्र पटेल , सुमित पटेल z गब्बर उर्फ सुनील पटेल को गिरफ्तार कर मामले की जाँच शुरू करदी। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस उससे पूछताछ के बाद पूरे मामले में और बड़े खुलासे होने की बात कह रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m