शिखिल ब्योहर, भोपाल। रक्षाबंधन के पावन पर्व के बीच राजधानी भोपाल में महंगाई को लेकर एक अनोखा और सियासी विरोध देखने को मिला। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने सावन के मौके पर क्षेत्र की महिलाओं से रक्षासूत्र बंधवाया। हालांकि इस बार शगुन के रूप में मिठाई या पारंपरिक उपहार देने के बजाय पूर्व मंत्री ने बहनों को विदाई में शक्कर के पैकेट भेंट किए।
ये भी पढ़ें: 97 दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रहे बुजुर्ग दंपत्ति! 22 लाख की ठगी के बाद ऐसे खुला खौफनाक जाल
शक्कर के पैकेट बांटे, ‘महंगाई की कड़वाहट’ पर कसा तंज
उपहार में शक्कर पाकर जहां महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान लौट आई, वहीं पीसी शर्मा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। पीसी शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे मिठास और खुशियों के त्योहार पर भी महंगाई का बंधन भारी पड़ रहा है। सरकार की गलत नीतियों ने आम आदमी की थाली से मिठास छीनकर उसमें महंगाई की कड़वाहट घोल दी है। बहनों को शक्कर का यह उपहार देकर हम त्योहार के मौके पर उनके महंगाई के गम को थोड़ा कम करने का प्रयास कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: इंदौर में अचानक धंसी सड़क, 20 फीट गहरा गड्ढा… आखिर जिम्मेदार कौन?
“सरकार सो रही है, मंत्रियों को नहीं पता गरीबी”: पीसी शर्मा
भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार गहरी नींद में सोई हुई है और उसके मंत्रियों को आम जनता की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है। कैलाश विजयवर्गीय के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर नेताओं को यह अंदाजा ही नहीं है कि देश में गरीबी और महंगाई की मार क्या होती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


