शिखिल ब्योहार, भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र से साइबर अपराध का अब तक का सबसे हैरान करने वाला और सबसे लंबी अवधि का मामला सामने आया है। शातिर साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग दंपत्ति को डरा-धमकाकर लगातार 97 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट बनाकर रखा और उनसे 22 लाख रुपये से अधिक की मोटी रकम ऐंठ ली।

ये भी पढ़ें: घूसखोर पटवारी पर शिकंजा: लोकायुक्त ने पहली किस्त लेते रंगे हाथों पकड़ा, किसान से मांगी थी 30 हजार रिश्वत

ED, दिल्ली पुलिस और सुप्रीम कोर्ट का दिखाया खौफ

पीड़ित दंपत्ति के पास आए फर्जी कॉल में ठगों ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED), दिल्ली पुलिस और सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी बताकर बात की। ठगों ने दंपत्ति को करोड़ों रुपये के कथित अवैध मनी ट्रांजेक्शन और ‘जेट एयरवेज के नरेश गोयल’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसाने का खौफ दिखाया। गिरफ्तारी और जेल भेजने की धमकी देकर उन्हें घर से बाहर निकलने या किसी को भी इस बात की भनक न देने के लिए मजबूर कर दिया।

ये भी पढ़ें: EWS कोटा 444 से घटाकर सिर्फ 37? कृषि अधिकारी भर्ती मामले में हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब!

बेटी की सूझबूझ से छूटा खौफ का शिकंजा

लगातार 97 दिनों तक मानसिक तनाव और डर के साये में जीने के बाद जब पीड़ित दंपत्ति की बेटी को उनके व्यवहार में बदलाव और असामान्य गतिविधियों का संदेह हुआ, तो उसने पूरे मामले की तहकीकात की। बेटी की सूझबूझ और समझदारी की वजह से बुजुर्ग दंपत्ति ठगों के इस जाल से बाहर निकल सके। परिजनों ने तत्काल कोलार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m