शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में नशे के कारोबार और तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। शहर के इतवारा इलाके में शनिवार रात भर चले सर्च ऑपरेशन से हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल के साथ आधी रात को शुरू हुए इस ऑपरेशन से हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल के साथ आधी रात को शुरू हुए इस ऑपरेशन में पुलिस ने कई संदिग्ध ठिकानों और घरों को घेरकर छानबीन की।
ये भी पढ़ें: बिना टिकट यात्रा पर विवाद! ट्रेन से गिरकर युवक के कटे दोनों पैर; TTE पर मारपीट का आरोप, देखें VIDEO
200 जवानों ने 24 से ज्यादा घरों को घेरा
यह पूरी कार्रवाई जोन-3 के डीसीपी आयुष गुप्ता के नेतृत्व में अंजाम दी गई। इतवारा इलाके में वर्, से चल रहे अवैध गांजा सप्लाई और नशीले पदार्थों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने गुप्त रणनीति बनाई थी।
लगभग 200 से अधिक पुलिस जवानों की टीम ने इतवारा क्षेत्र के 24 से ज्यादा संदिग्ध घरों और ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। सर्च ऑपरेशन के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में गांजा और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि इतवारा इलाके से लंबे समय से नशीले पदार्तों की अवैध सप्लाई का काला कारोबार चलाया जा रहा था, जिस पर पुलिस ने इस बार करारी चोट की है।
ये भी पढ़ें: ‘कहिए तो अभी कुर्सी छोड़ दूं…’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश का ‘विस्फोट’, लेकिन डैमेज कंट्रोल में खुल गई सरकार की पोल ! पहले रोका… फिर मजबूरी में हटाया ?
पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करेगी बड़ा खुलासा
कार्रवाई के दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की खबर है हालांकि पुलिस ने फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा करेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


