शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने के मामले में भोपाल एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। राजस्थान के बीकानेर में रहने वाली सुशीला गोधरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई आरोपी ‘जे पी डारा’ के कहने पर रेकी करने वाले, वीडियो बनाने, धमकी देने वालों को रकम पहुंचती थी। बताया जा रहा है कि सुशीला गोधरा, डारा की सगी मौसी है। STF को पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है। जयपुर जेल में बंद डारा को मोबाइल समेत कई अन्य सुविधाएं मुहैया करवाती थी।
दरअसल, एमपी के अलग-अलग जिलों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से व्यापारियों को एक्सटॉर्शन की धमकी दी गई थी। इंदौर के तुकोगंज थाने में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी का मामला सामने आया था। भोपाल के कोलार थाने में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से 10 करोड़ रुपए की सर्राफा व्यापारी से मांगी गई थी।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबरः लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य राजस्थान के मनीष जागीर गिरफ्तार, MP के व्यापारी से मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती
खरगोन जिले में किसान कारोबारी दिलीप सिंह राठौड़ के घर पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। गैंग के मेंबर हैरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की थी। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर गोलियां चलाई थीं, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
ये भी पढ़ें: लॉरेंस गैंग के नाम पर 10 करोड़ की फिरौती, 2 गुंडे गिरफ्तार, अब तक 20 आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे
इसके अलावा लगभग दो महीने पहले अशोकनगर में बिल्डर और कारोबारी अंकित अग्रवाल को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिली थी और 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। इन सभी मामलों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े ‘हैरी बॉक्सर’ का नाम सामने आया था। इन संगठित अपराधों को देखते हुए डीजीपी कैलाश मकवाना ने मध्य प्रदेश एसटीएफ को अहम जिम्मेदारी सौंपी थी। STF चीफ की निगरानी में एक SIT का गठन किया गया था, जो इन धमकियां की सभी केस की जांच कर रही हैं। फिलहाल STF की पूछताछ अभी भी जारी है। जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

