शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर मंदिर, चंदा और पारदर्शिता को लेकर जोरदार घमासान छिड़ गया है। इस बार निशाने पर सीधे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंदिरों के चंदे और उनकी व्यवस्थाओं को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक बड़ा और बेहद तीखा बयान जारी किया है। सिंघार ने सीधे तौर पर चुनौती देते हुए पूछा है कि मंदिरों के चंदे पर नजर रखने वाले लोग खुद अपने चंदें का हिसाब जनता को कब देंगे? वहीं नेता प्रतिपक्ष के इस बयान के बाद प्रदेश का सियासी पारा अचानक सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेत में चल रही थी ‘MD ड्रग्स’ बनाने की फैक्ट्री? 14 करोड़ की खेप और 2 गिरफ्तारियों की चर्चा

‘मंदिरों से पहले RSS के चंदे की जानकारी सार्वजनिक हो’- नेता प्रतिपक्ष

उमंग सिंघार ने मंदिरों की व्यवस्थाओं और चंदे को लेकर हो रही राजनीति पर ऐतराज जताया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मंदिरों के चंदे पर बात करने से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को मिलने वाले चंदे की जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। जनता को यह जानने का पूरा हक है कि संघ के पास कितना चंदा आता है और वह कहां जाता है? आखिर इस पर चुप्पी क्यों है?

‘देश के अंदर अब मंदिरों को भी नहीं छोड़ा जा रहा’

सिंघार ने देश और प्रदेश के मौजूदा हालातों पर चिंता जताते हुए भारतीय जनता पार्टी और उससे जुड़े संगठनों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश के अंदर जो हालात बन चुके हैं उसमें अब मंदिरों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। हर तरफ बस घोटाले ही घोटाले सामने आ रहे हैं। ऐसे में डर इस बात का है कि कहीं इन्हीं लोगों के हाथों में मंदिरों की पूरी जिम्मेदारी न सौंप दी जाए।

ये भी पढ़ें: बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर रखे थे जेवर और 40 हजार नगद, चोर ले गए, 2 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली

पारदर्शिता जनता के हाथ में कब आएगी?

नेता प्रतिपक्ष ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज सबसे बड़ा मुद्दा यह होना चाहिए कि धार्मिक स्थलों और सरकारी व्यवस्थाओं में हो रहे घोटालों को कैसे रोका जाए। उन्होंने मांग की कि असली पारदर्शिता तब आएगी जब नियंत्रण जनता के हाथ में होगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल दागते हुए कहा कि पारदर्शिता जनता के हाथ में कब आएगी? सिर्फ विपक्ष या आम लोगों से हिसाब मांगने वाले खुद के चंदे को लेकर इतने अपारदर्शी क्यों बने हुए हैं?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m