बलवंत भट्ट, मंदसौर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदसौर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। चर्चा है कि पुलिस ने शहर से दूर एक ग्रामीण इलाके में चल रही एमडी ड्रग्स बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। हालांकि इस पूरी कार्रवाई को लेकर अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर रखे थे जेवर और 40 हजार नगद, चोर ले गए, 2 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली
बाजखेड़ी गांव के खेत में चल रहा था काला खेल?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरी कार्रवाई नई आबादी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाजखेड़ी गांव में हुई है। बताया जा रहा है कि तस्करों ने पुलिस की नजरं से बचने के लिए शहर से दूर गांव के एक खेत को ठिकाना बनाया था। इसी खेत के भीतर गुपचुप तरीके से एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी।
ये भी पढ़ें: मैट्रिमोनियल साइट पर जीवनसाथी तलाशने वाले सावधान, ग्वालियर में दिखाया शादी का सपना… रिसेप्शन भी हुआ, लेकिन दुल्हन को नहीं मिला पति!
14 करोड़ की ड्रग्स और 2 संदिग्धों के पकड़े जाने की खबर
सूत्रों का दावा है कि इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने मौके से करीब 14 करोड़ रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स जब्त की है। इसके साथ ही मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है, जिनसे पुलिस किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है।

