शिखिल ब्यौहार, भोपाल। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज भोपाल दौरे पर हैं। उनके आगमन के साथ ही मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। आज वे राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना आधिकारिक नामांकन दाखिल करेंगे। उनके इस दौरे और नामांकन कार्यक्रम को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हरदीप सिंह पुरी का आज का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- सुबह 9:20 बजे वे प्रसिद्ध करूणाधाम आश्रम पहुंचकर दर्शन करेंगे।
- सुबह 9:45 बजे अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेकेंगे और आशीर्वाद लेंगे।
- सुबह 10:15 बजे बीजेपी कार्यालय पहुंचकर पितृ-पुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
- सुबह 11:00 बजे वे मध्य प्रदेश विधानसभा पहुंचेंगे और राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
नामांकन के दौरान दिग्गज रहेंगे मौजूद
विधानसभा में नामांकन दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, बीजेपी के 10 विधायक उनके नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर करेंगे। आपको बता दें कि यह राज्यसभा सीट केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्रीय मंत्री दोपहर 2 बजे भोपाल से रवाना हो जाएंगे। इस सीट के लिए आगामी 12 नवंबर को मतदान होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

