राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह और कर्नल सोफिया कुरैशी विवाद मामले में राजभवन और प्रदेश सरकार से मंत्री विजय शाह को बहुत बड़ी राहत मिलने की खबर है। मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी न देने के कैबिनेट के प्रस्ताव पर राज्यपाल ने अपनी मुहर लगा दी है और संबंधित फाइल वापस लौटा दी है।
अब सुप्रीम कोर्ट भेजी जाएगी रिपोर्ट
गौरतलब है कि मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर सीलबंद रिपोर्ट न्यायालय को सौंपी थी और मंत्री विजय शाह के विरुद्ध मुकदमा चलाने के लिए अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी। इसके बाद कैबिनेट ने पिछले हफ्ते राजभवन को अभियोजन की स्वीकृति न देने का प्रस्ताव भेजा था।
राज्यपाल द्वारा इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिए जाने के बाद अब यह पूरी जानकारी और रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद अब इस पूरे मामले में आगे का फैसला सुप्रीम कोर्ट के पाले में चला गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


