सत्या राजपूत, रायपुर। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार आज प्रेस क्लब रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच पीएम आवास योजना को लेकर लाइव ओपन डिबेट हुई। राजनीतिक दृष्टिकोण से इसे ऐतिहासिक घटना के तौर पर देखा जा रहा है। डिबेट के दौरान दोनों नेताओं ने अपने-अपने आंकड़े पेश किए और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। वहीं इस ओपन डिबेट को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और दोनों नेताओं के प्रदर्शन को लेकर स्कोर नंबर दिए।

इसे भी पढ़ें: खास खबर : प्रेस क्लब में PM आवास पर भूपेश बघेल और विजय शर्मा में तीखी बहस, सच और झूठ के बीच आंकड़ों में उलझी डिबेट

सीएम साय ने कहा कि “शुरू से पूरा डिबेट मैंने देखा है। उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा को मैं 10 में 10 अंक देता हूं। पूर्व सीएम को 10 में शून्य देता हूं, वे इसी के लायक हैं।”

बता दें कि प्रेस क्लब रायपुर में पीएम आवास योजना को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच लाइव ओपन डिबेट हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने योजना से जुड़े आंकड़ों और सरकार के कामकाज को लेकर अपनी-अपनी बातें रखीं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें