अमृतसर. डेरा ब्यास जाने वाली संगत के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. दरअसल, इन दिनों राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास में भंडारे के साथ-साथ नामदान का कार्यक्रम भी चल रहा था.
डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा 16 और 17 सितंबर को ब्यास में पंजाब के कुछ शहरों की संगतों के लिए नामदान कार्यक्रम तय किया गया था, लेकिन किसी कारणवश यह कार्यक्रम अब स्थगित कर दिया गया है.
सूत्रों के अनुसार, 16 सितंबर को फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, लुधियाना, मानसा और पटियाला की संगत की बारी थी, जबकि 17 सितंबर को अमृतसर, बरनाला, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, पठानकोट और तरनतारन की संगत के लिए कार्यक्रम निर्धारित था.

डेरा प्रबंधन द्वारा इन दोनों तारीखों के नामदान कार्यक्रम को अब नवंबर तक के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया है. फिलहाल, नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है. नामदान लेने वाली संगत इस बारे में आगे की जानकारी अपने क्षेत्र के सत्संग घर से प्राप्त कर सकती है.
- छात्रों करेंगे सीएम हाउस घेराव, गांधी मैदान में भारी पुलिस बल तैनात, मार्च से पहले ही हिरासत में लिए गए अभ्यर्थी
- दिल्ली हाई कोर्ट ने ACP मनस्वी वशिष्ठ के मामले में हस्तक्षेप से किया इनकार, वकीलों को दिए ये निर्देश
- रेलवे ने 18 ट्रेनों से ‘सुपरफास्ट दर्जा’ छिना: सप्तक्रांति और श्रमजीवी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल, किराया भी होगा कम, देखें लिस्ट
- Chhattisgarh : सेहत से खिलवाड़! Haldiram और Patanjali जैसे ब्रांड्स के उत्पाद जांच में फेल
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व
