हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब प्रदेश में नए स्वास्थ्य संस्थान खुलेंगे और कई को अपग्रेड किया जाएगा।
कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब प्रदेश में नए स्वास्थ्य संस्थान खुलेंगे और कई को अपग्रेड किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस साफ है — गांव तक बेहतर इलाज पहुंचाना और बड़े अस्पतालों का दबाव कम करना।
कहां क्या बदलेगा? जानिए पूरी लिस्ट
जींद (धतरथ गांव)
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खुलेगा
प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी
जल्द निर्माण कार्य शुरू
नूंह (साकरस गांव)
उप स्वास्थ्य केंद्र → PHC में अपग्रेड
मुख्यमंत्री की सैद्धांतिक मंजूरी
कुरुक्षेत्र (लाडवा)
CHC → 50 बेड का जनरल हॉस्पिटल
मरीजों को अब बेहतर सुविधाएं मिलेंगी
जींद (बिधराना गांव)
नया उप स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा
पंचायत ने बड़ा कदम उठाया जब तक बिल्डिंग नहीं बनेगी, खुद भवन उपलब्ध कराएगी
मंत्री का बयान
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि इन फैसलों से ग्रामीण इलाकों में इलाज की पहुंच बढ़ेगी।बड़े अस्पतालों पर दबाव कम होगा और लोगों को समय पर इलाज मिल पाएगा।
क्या है इसका सीधा फायदा?
मरीजों को गांव में ही इलाज की सुविधा प्राप्त होगी। इलाज के लिए शहर जाने की जरूरत कम महसूस होगी। भीड़भाड़ वाले अस्पतालों से राहत मिलेगी एवं इमरजेंसी में तेज उपचार उपलब्ध होगा।

