कुंदन कुमार, पटना। विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने आज 30 अप्रैल को नामांकन किया है।बता दें कि मंगल पांडे के इस्तीफे देने के बाद बिहार विधान परिषद की यह सीट खाली हुई है, जिसपर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए कल ही अरविंद शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं, आज नामांकन की अंतिम तिथि के दिन बीजेपी नेताओं के साथ अरविंद शर्मा ने इस पद के लिए नामांकन किया।
‘महागठबंधन से नामांकन की कोई हिम्मत भी नहीं करेगा’
अरविंद शर्मा को विधान परिषद के उपचुनाव के लिए बीजेपी से उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि, अरविंद शर्मा ने 40 साल तक भारतीय जनता पार्टी के साथ काम किया है। वह कई प्रकोष्ठों में शामिल रहे। आज उन्होंने नामांकन किया है। मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि, एनडीए का बहुमत काफी बड़ा है। हम उम्मीद करते हैं कि महागठबंधन से नामांकन करने की कोई हिम्मत भी नहीं करेगा।
‘तेजस्वी को अपराध पर बोलने का हक नहीं’
वहीं, अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा लगातार ट्वीट करने और सवाल खड़े करने पर संजय सरावगी ने कहा कि, अपराध पर बोलने का उनका कोई हक नहीं है। उनकी जब सरकार थी, तब अपराधियों को सत्ता का संरक्षण था। उस समय कोई सत्ताधारी दल के नेता के घर मामूली कार्य होता था तो किसी ने किसी व्यवसाई के घर में मातम होता था। शोरूम से गाड़ी उठा लिया जाता था आज अगर अपराधी घटनाएं घट रही है तो अपराधी ऊपर पहुंचाए जा रहे हैं।
‘बिहार में अपराधियों की खैर नहीं’
संजय सरावगी ने सुल्तानगंज में घटी घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि अपराधियों की क्या हालत हुई? सिवान में घटना घटी क्या हालत हुआ अपराधियों का? पूरा अधिकार माननीय सम्राट चौधरी ने पुलिस को दिया है। पाताल के अंदर और जमीन के अंदर भी अपराधी है, उनको खींच कर लाना और सजा दिलवाना है। उन्होंने अंत में फिर से कहा कि, तेजस्वी यादव को बोलने का कोई हक नहीं है। तेजस्वी यादव पर के शासनकाल पर कोर्ट ने टिप्पणी दिया था।
ये भी पढ़ें- CM बनने के बाद सम्राट चौधरी की बड़ी बैठक, सभी जिलों के DM और SP होंगे शामिल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

