कुंदन कुमार, पटना। सीएम सम्राट चौधरी ने आज गुरुवार (30 अप्रैल) को एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में राज्य के सभी जिलों के डीएम, एसएसपी और एसपी शामिल होंगे। राजधानी के अधिवेशन भवन में आयोजित इस एकदिवसीय कार्यशाला का मकसद प्रशासन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना, प्रखंड और थाना स्तर पर प्रशासनिक निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

जिले के वरिष्ठ अधिकारियों संग पहली बैठक

सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी की सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ यह पहली बैठक है। इस दौरान खास तौर पर प्रखंड और थाना स्तर पर निगरानी बढ़ाने और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और एआई साक्षरता जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। इस कार्यशाला में डीएम और एसपी जहां सीधे मौजूद रहेंगे, वहीं प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी और डीआईजी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।

मुख्य सचिव देंगे जानकारी

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य सचिव बैठक में शामिल सभी लोगों को कार्यशाला का उद्देश्य और रूपरेखा बताएंगे। इसके बाद अलग-अलग विभागों के अधिकारी कानून-व्यवस्था, एआई साक्षरता, ज्ञान भारतम और एग्री स्टैक जैसे विषयों पर प्रस्तुति देंगे। कुल मिलाकर यह बैठक प्रशासनिक कामकाज को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

CM बनने के बाद सम्राट चौधरी की पहली अहम बैठक

  • मीटिंग के दौरान DM से SP से संवाद।
  • बेहतर पुलिसिंग के साथ AI और एग्री भारत विस्तार पर चर्चा।
  • कार्यशाला में DG ऑपरेशन कुंदन कृष्ण अपर गृह सचिव रहेंगे मौजूद।
  • आला अधिकारी DM और SP को करेंगे संबोधित।
  • VC के माध्यम से जुड़ेंगे DIG IG और ADG और सचिव स्तर के अधिकारी।

ये भी पढ़ें- ‘पहले की तरह दबाव नहीं बना पाई TMC’, गिरिराज सिंह ने बंगाल में किया BJP की जीत का दावा