कुंदन कुमार, पटना। जदयू कार्यालय में आज गुरुवार (5, नवंबर) को हाल ही में हुए बिहार एमएलसी चुनाव के परिणामों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो चुकी है और पार्टी नेताओं का मानना है कि बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच तालमेल को लेकर कोई भी समस्या नहीं है। जदयू की इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, समेत अन्य नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एमएलसी जीते हुए उम्मीदवार और हारे हुए सभी उम्मीदवारों के साथ चर्चा हुई।
समीक्षा बैठक के बाद जदयू के प्रदेश प्रवक्ता और अभिषेक झा ने कहा कि, सभी पहलुओं पर हमारी बात हमारे बड़े नेता और हमारे गार्जियन प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष ने सुना हमने अपनी सभी बातें रखी जिला के अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारी के नेता साभियों ने अपनी अपनी बात रखी है और हमारी कोई नाराजगी नहीं है वही निर्दलीय उम्मीदवार के बीजेपी में जाने पर अभिषेक झा ने कहा सब की अपनी-अपनी मर्जी होती है वह कहां जाते हैं कहां नहीं उनका निजी फैसला है हार जीत लगी रहती है इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।
अभिषेक झा ने कहा कि, चुनाव के परिणाम चाहे जीत के रूप में आएं या हार के रूप में, हर सीट पर समीक्षा की जाती है। यह एक आंतरिक प्रक्रिया होती है, जिसमें प्रत्याशी, चुनाव प्रभारी और जिला अध्यक्ष सहित सभी लोग अपनी-अपनी बातें और अनुभव साझा करते हैं। सभी की राय जानने के बाद कई महत्वपूर्ण बातें सामने आती हैं। हमने भी चुनाव से जुड़ी सभी आंतरिक बातों और अपने अनुभवों को पार्टी के समक्ष रख दिया है। चुनाव के बाद इस तरह की समीक्षा होना एक सामान्य प्रक्रिया है।
वहीं, समीक्षा बैठक को लेकर जेडीयू विधायक मंजीत सिंह ने कहा कि, हर समय पार्टी के अंदर समीक्षा बैठकें होती रहती हैं। अगर कहीं भी कोई पार्टी का कार्यक्रम हो, उसकी भी समीक्षा होती है, या किसी चीज में अच्छे परिणाम हुए, या बुरे परिणाम हुए, उन विषयों पर भी पार्टी आत्ममंथन करती है।
ये भी पढ़ें- ‘अपनी मर्यादा तोड़ रही कांग्रेस’, बिहार पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का विपक्ष पर बड़ा हमला

