कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
सम्राट सरकार की तीसरी कैबिनेट बैठक आज
सीएम सम्राट चौधरी ने आज 6 मई को अपने कैबिनेट की तीसरी बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री की यह कैबिनेट बैठक शाम 5 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में होगी, जिसमें सीएम सम्राट चौधरी के अवाला दोनों डिप्टी सीएम और प्रमुख विभाग से जुड़े कई पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं। कैबिनेट विस्तार होने से पहले होने वाली इस कैबिनेट बैठक में सरकार कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगा सकती है। वहीं, इस दौरान सरकार द्वारा लिए गए अहम फैसलों पर चर्चा भी होगी। इसके साथ ही कई नई नीतियों को मंजूरी भी मिल सकती है।
सुभासपा का कार्यकर्ता सम्मेलन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से आज 6 मई को एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन दोपहर 1 बजे दरोगा राय पथ हॉल में आयोजित होगा। इस दौरान यूपी कैबिनेट में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। वहीं, इसके अलावा ओपी राजभर आगामी पंचायत चुनाव में हिस्सेदारी को लेकर भी बड़ा ऐलान कर सकते हैं। साथ ही संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है।
कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज बुधवार (6 मई) को दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस-कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जो संवददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां, संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य से जुड़े मुद्दों पर मीडिया को जानकारी देंगे। वहीं, बिहार में नई सरकार के बाद हो रहे लगातार एनकाउंटर को लेकर भी पार्टी अपनी राय रख सकती है।
ये भी पढ़ें- बिहार में अब ‘लोक सेवक आवास’ कहलाएगा CM हाउस: 1 अणे मार्ग और 5 देशरत्न मार्ग का हुआ विलय, जानें क्यों पड़ा यह नाम
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

