कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज के कार्यक्रम

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आज दोपहर 12:00 बजे जिला कांग्रेस के अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम करेंगे। इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु विशेष रूप से उपस्थित रहकर संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। बैठक में सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। साथ ही संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम

जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय में आज दोपहर 12:00 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री उपस्थित रहेंगे और आम लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनेंगे। नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जा सकते हैं। पार्टी की ओर से लोगों से समय पर पहुंचकर जनसुनवाई में अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं।

बीजेपी कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज दोपहर 1:00 बजे सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री उपस्थित रहेंगे और आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनेंगे। लोगों को अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा, ताकि संबंधित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। पार्टी के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।

खान और भूतत्व विभागीय समीक्षा

खान एवं भूतत्व विभाग में आज दोपहर 3:00 बजे विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विभाग के मंत्री मौजूद रहेंगे और विभाग की विभिन्न योजनाओं, चल रही परियोजनाओं तथा प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करेंगे। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे और योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करेंगे। बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, खनन गतिविधियों की निगरानी, राजस्व संग्रह तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है।