कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज का कार्यक्रम
जदयू कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम
आज जदयू प्रदेश कार्यालय में ‘सहयोग कार्यक्रम’ का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में पार्टी के जिम्मेदार मंत्रीगण उपस्थित रहकर आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे तथा उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे। इस कार्यक्रम का निर्धारित समय दोपहर 12:00 बजे से है। सभी कार्यकर्ताओं और जरूरतमंद लोगों से समय पर उपस्थित होने को कहा है ताकि वे अपनी बात सीधे मंत्रियों के समक्ष रख सकें।
राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्य कार्यालय में आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता समसामयिक राजनीतिक मुद्दों, जनहित से जुड़े विषयों और आगामी रणनीतियों पर मीडिया से चर्चा करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय दोपहर 1:00 बजे तय किया गया है।
कांग्रेस कार्यालय में बैठक
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक की सबसे खास बात यह है कि इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष स्वयं मौजूद रहेंगे और पार्टी के संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। बैठक का समय सुबह 11:00 बजे से निर्धारित किया गया है।


