कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज के कार्यक्रम
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर 9 अगस्त को सुबह 10:30 बजे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा गेट के सामने स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और प्रतिज्ञान लेने का विशेष कार्यक्रम आयोजित है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा सुबह 9:30 बजे सदाकत आश्रम से शहीद स्मारक तक पदयात्रा निकाली जाएगी।
राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) राज्य कार्यालय में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता समसामयिक मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर मीडिया के समक्ष अपनी बात रखेंगे।
जदयू कार्यालय में जनसुनवाई
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) राज्य कार्यालय में आज जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें पार्टी के मंत्रीगण विशेष रूप से मौजूद रहकर आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे।


