कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वाम दल का प्रदर्शन

एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच आज मंगलवार (13, अक्टूबर) को सुबह 11 बजे वाम दल द्वारा पटना में प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। वाम दल और उससे जुड़े कई छात्र संगठन के लोग भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे, जो गांधी मैदान से लोकभवन तक मार्च करेंगे। वाम दल के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दी गई है। जगह-जगह बैरिकेडिंग करने के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

जदयू कार्यालय में आज मंगलवार (13, अक्टूबर 2026) को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में आम लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के सामने रख सकेंगे। कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है। इस जनसुनवाई में राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे, जो लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे। पार्टी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि स्थानीय स्तर पर उठने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज दोपहर 2 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस-कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जो संवददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां, संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य से जुड़े मुद्दों पर मीडिया को जानकारी देंगे। इसके साथ ही वे एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर चल रहे विवाद पर भी पार्टी की राय सामने रखेंगे।

ये भी पढ़ें- PK का शिक्षकों से संवाद, चुनाव से पहले सातवें वेतनमान और शिक्षा सुधार का किया वादा