कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज के कार्यक्रम

रालोमो अध्यक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस

​रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आज सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन की रणनीतियों पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे। मीडिया कर्मियों और कार्यकर्ताओं के लिए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

​गर्दनीबाग धरना स्थल पर महाधरना

​टीआरई-4 (TRE 4) परीक्षा को लेकर आज गर्दनीबाग धरना स्थल पर हजारों छात्र जुटेंगे और महाधरना का आयोजन किया जाएगा। यह धरना दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा। छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे और प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे।

​राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस

​राजद कार्यालय में आज दोपहर 1:00 बजे एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता इस दौरान राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालातों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मीडिया के सामने अपना पक्ष रखेंगे।

​रोजगार मेला का समापन

​विभिन्न युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले रोजगार मेला का आज समापन होगा। दोपहर 3:00 बजे आयोजित होने वाले इस समापन समारोह में संबंधित विभाग के मंत्री विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और सफल अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करेंगे।