कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज का कार्यक्रम
सीएम का जगदीशपुर दौरा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज वीर कुंवर सिंह की नगरी जगदीशपुर पहुंचेंगे। यहां वे ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह किला-संग्रहालय का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री अमर सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद संग्रहालय में वीर कुंवर सिंह के जीवन, शौर्य, संघर्ष और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी स्मृतियों, कलाकृतियों और ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
दिनकर की 118वीं जयंती
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पैतृक गांव सिमरिया में उनकी 118वीं जयंती के अवसर पर आज से दो दिवसीय साहित्यिक एवं राजनीतिक महाकुंभ शुरू होगा। उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम में साहित्य, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी हिस्सा लेंगे। महाकुंभ का आयोजन 23 और 24 सितंबर को किया जा रहा है।
कैबिनेट की बैठक शाम 5 बजे
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। सरकार की ओर से रखे जाने वाले महत्वपूर्ण एजेंडों पर मंत्रिमंडल विचार करेगा। बैठक में प्रशासनिक फैसलों, विकास योजनाओं और अन्य नीतिगत प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने की संभावना है। कैबिनेट बैठक के बाद सरकार की ओर से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी जाएगी।
जदयू करेगा जनसुनवाई
जदयू प्रदेश कार्यालय में आज सुबह 11 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के मंत्री मौजूद रहेंगे और आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोग अपनी शिकायत और समस्याएं मंत्रियों के सामने रख सकेंगे। संबंधित मामलों में विभागीय स्तर पर कार्रवाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। जनसुनवाई के दौरान लोगों से जुड़े प्रशासनिक, विकास और अन्य मामलों को सुना जाएगा।
सहयोग कार्यक्रम 1 बजे
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज दोपहर 1 बजे सहयोग कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में मंत्री मौजूद रहेंगे और आम लोगों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनेंगे। विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से पहुंचे लोग अपनी समस्याएं मंत्रियों के समक्ष रख सकेंगे। संबंधित मामलों को सुनने के बाद उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई और संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
राजद का पुतला दहन
जमुई में हुई घटना के विरोध में आज सुबह 10:30 बजे राजद की ओर से पुतला दहन किया जाएगा। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। पुतला दहन का कार्यक्रम राजद कार्यालय से इनकम टैक्स गोलंबर तक किया जाएगा। पार्टी की ओर से घटना के विरोध में प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल होने की सूचना दी गई है।



