कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज के कार्यक्रम

तेजस्वी को डर, बंगाल दौरा टाला

अगर विधानसभा के मौजूदा समीकरण को देखें तो कुल 242 विधायक हैं। नितिन नवीन के इस्तीफा देने के बाद बांकीपुर की एक सीट खाली है।
सरकार के समर्थन में 201 विधायक हैं। BJP के 88, JDU के 85, LJP(R) के 19 , HAM के 5 और RLM के 4 विधायक। वहीं, विपक्ष के पाले में 41 विधायक हैं। इनमें RJD के 25, कांग्रेस के 6, लेफ्ट के 3, IIP और BSP के 1-1, जबकि AIMIM के 5 विधायक हैं।
अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को इस बात का डर सता रहा है कि सरकार की तरफ से विपक्ष के खेमे में कहीं सेंधमारी न कर दिया जाए।​ भले ही आंकड़ों में सरकार मजबूत दिख रही हो, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पाला बदलने का डर सता रहा है। राज्यसभा चुनाव के दौरान राजद और कांग्रेस के विधायकों द्वारा की गई ‘क्रॉस वोटिंग’ और अनुपस्थिति ने विपक्ष के भीतर अविश्वास पैदा कर दिया है। इसी आशंका के चलते तेजस्वी यादव ने अपना प्रस्तावित बंगाल दौरा रद्द कर दिया है और वे खुद अपने विधायकों की घेराबंदी कर रहे हैं ताकि फ्लोर टेस्ट के दौरान कोई और ‘खेला’ न हो सके।

स्वच्छता सर्वेक्षण में पटना नगर निगम की परीक्षा

पटना नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के लिए पूरी तैयारियों में लगा हुआ है। पटना में 25 अप्रैल से फील्ड असेस्मेंट शुरू होगा जो कि 31 मई तक चलेगी। सर्वे के लिए केंद्रीय टीम पटना आएगी, जो शहर की जमीनी हकीकत परखेगी। यह सर्वे देश के प्रमुख शहरों की स्वच्छता रैंकिंग तय करेगी। पटना नगर निगम ने गार्बेज फ्री सिटी में फाइव स्टार रैंकिंग के लिए आवेदन किया है। इस साल रैंकिंग कुल 12500 अंकों के आधार पर तय होगी।

सम्राट सरकार का विश्वास मत

सम्राट सरकार आज बिहार विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी। CM के आग्राह पर बिहार विधानसभा का विशेष सत्र एक दिन के लिए आयोजित किया जा रहा है।विधानसभा के मुताबिक इस स्पेशल सेशन में CM सम्राट चौधरी विश्वास मत का प्रस्ताव रखेंगे, इसके बाद इस पर वोटिंग होगी। सरकार आसानी से बहुमत हासिल कर लेगी, उनके पास 201 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। 14 अप्रैल को नीतीश कुमार ने CM पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने CM पद की शपथ ली थी।