कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज के कार्यक्रम
जदयू कार्यालय में जनसुनवाई
पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में आज दोपहर 12 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्य सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे और आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। लोग अपने क्षेत्र से जुड़े प्रशासनिक, विकास, सरकारी योजनाओं और विभागीय मामलों की शिकायतें मंत्रियों के सामने रख सकेंगे। जनसुनवाई के दौरान संबंधित मामलों को अधिकारियों और विभागों तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी की जाएगी। जदयू प्रदेश कार्यालय वीरचंद पटेल पथ पर स्थित है।
बीजेपी का सहयोग कार्यक्रम
पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज दोपहर एक बजे सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे और आम लोगों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनेंगे। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और विभागों से जुड़े मामलों को मंत्री के समक्ष रख सकेंगे। मौके पर शिकायतों को संबंधित विभाग तक पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए जाने की प्रक्रिया होगी। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस
पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसमें पार्टी के नेता मीडिया को संबोधित करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार की मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा जा सकता है। साथ ही सरकार से जुड़े विषयों, जनसमस्याओं और पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर भी जानकारी साझा किए जाने की संभावना है। पत्रकारों के सवालों का जवाब भी पार्टी नेता देंगे। राजद का बिहार प्रदेश कार्यालय वीरचंद पटेल पथ, पटना में स्थित है।
चिराग आज Gen-Z से करेंगे संवाद
पटना के वेटनरी ग्राउंड में लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) पार्टी की ओर से 24 सितंबर को ‘Youth BOLE TO’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार के युवाओं, खासकर Gen-Z से सीधे संवाद करेंगे।


