कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज के कार्यक्रम

कांग्रेस करेगी प्रेसवार्ता

पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष स्वयं मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का समय दोपहर 2 बजे निर्धारित किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष पार्टी की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर सकते हैं। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी पार्टी का पक्ष रखा जाएगा।

राजद की भी प्रेस वार्ता

पटना स्थित राजद कार्यालय में आज प्रदेश प्रवक्ताओं की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे शुरू होगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रवक्ता वर्तमान राजनीतिक हालात, राज्य सरकार की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मीडिया को संबोधित करेंगे। साथ ही विपक्ष की भूमिका और पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर भी जानकारी दी जाएगी।

सहयोग कार्यक्रम का आयोजन

पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में आज सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री उपस्थित रहेंगे और आम लोगों की शिकायतों को सुनेंगे। जनता अपनी समस्याएं, सुझाव और मांगें सीधे मंत्रियों के समक्ष रख सकेगी। प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।