कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज के कार्यक्रम
जदयू कार्यालय में जनसुनवाई
आज जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में संबंधित मंत्री उपस्थित रहेंगे और आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान का प्रयास करेंगे।
बीजेपी का सहयोग कार्यक्रम
बीजेपी कार्यालय में आयोजित ‘सहयोग कार्यक्रम’ के तहत आज दोपहर 1 बजे मंत्री जनता की शिकायतें सुनेंगे। पार्टी का उद्देश्य शासन और जनता के बीच की दूरी कम करना है जहां लोग अपनी समस्याएं सीधे मंत्रियों तक पहुंचा सकेंगे।
राजद में प्रेस कॉन्फ्रेंस
राजद कार्यालय में आज दोपहर 1 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। माना जा रहा है कि इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और आगामी रणनीतियों को लेकर अपनी बात रखेंगे।
कांग्रेस में प्रेस कॉन्फ्रेंस
कांग्रेस कार्यालय में आज दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। इसमें पार्टी के प्रवक्ता या पदाधिकारी राज्य के समसामयिक मुद्दों पर सरकार की नीतियों की समीक्षा करेंगे और पार्टी का आधिकारिक पक्ष मीडिया के सामने रखेंगे।

