कुंदन कुमार, पटना। पटना के सुभासपा पार्टी कार्यालय में आज 27 अक्टूबर को पार्टी का 24वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मौके पर बिहार प्रभारी सब राष्ट्रीय महासचिव शशिभूषण प्रसाद ने केक काटकर सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को बधाई दी और कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार में भी काफी मजबूत स्थिति में है।

बिहार में अपनी बदौलत चुनाव लड़ने की तैयारी

शशिभूषण प्रसाध ने कहा कि, हमारे नेता स्वस्थ्य रहे और ऐसे ही हम लोगों का हौसला अफजाई करते रहे तो वो दिन दूर नहीं, जब हम लोग बिहार में अपने बदौलत चुनावी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि, हमारे नेता ओम प्रकाश राजभर आर्थिक आधार पर देश में आरक्षण की वकालत कर रहे हैं। यही कारण है कि बड़ी संख्या में सभी तबके के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। महिलाओं की हिस्सेदारी भी हमारे पार्टी में आधे से ज्यादा रहेगी।

सामाजिक न्याय की लड़ाई का लिया संकल्प

बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने साल 2002 में आज ही के दिन सुभासपा की स्थापना की थी। ऐसे में आज पार्टी के 24वें स्थापना दिवस पर राजधानी पटना समेत, लखनऊ एवं अन्य कई जिलों के कार्यालयों में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और पार्टी नेताओं ने अति पिछड़ों, दलितों, शोषितों और वंचित वर्गों के अधिकार, सम्मान और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें- पटना स्नातक सीट से जदयू के नीरज कुमार 108 वोट से आगे, जानें जनसुराज के अनुज सिंह का हाल