कुंदन कुमार, पटना। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी नीरज कुमार 1249 मत पाकर फिलहाल सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, राजद के दिलीप पटेल 2041 वोट पाकर दूसरे और जनसुराज के अनुज सिंह 1504 वोट पाकर तीसेर स्थान पर हैं। पहले राउंड की गिनती में जदयू के नीरज कुमार 108 वोटों से आगे चल रहे हैं।
गौरतलब है कि बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट आज आना है, जिसके लिए सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य जारी है। बैलेट पेपर से हुए मतदान के कारण परिणाम सामने आने में इतना समय लग रहा है।
पटना शिक्षक सीट पर राजद-बीजेपी में कांटे की टक्कर
वहीं, दूसरी ओर पटना शिक्षक सीट पर राजद और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना के पहले राउंड के नतीजे में बीजेपी उम्मीदवार नवल किशोर यादव और आरजेडी उम्मीदवार डॉ. संजीव के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। पहले राउंड की गिनती में नवल किशोर यादव को 1273 वोट मिले हैं, जबकि डॉ. संजीव को 1271 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह डॉ. संजीव फिलहाल महज 2 वोट से पीछे चल रहे हैं।
अनंत सिंह कर रहे हैं जीत का दावा
जारी मतगणना के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार MLC चुनाव पर कहा कि, हम जीतेंगे। हमने जैसा कहा है वैसा ही होगा। गौरतलब है कि अनंत सिंह पटना स्नातक सीट से जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं, जिसे लेकर जदयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में उन्हें अपनी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। साथ ही बिहार सरकार ने उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया है।
ये भी पढ़ें- बिहार में 30 हजार का घूस लेते ट्रैफिक DSP गिरफ्तार, पकड़े जाते ही जमीन पर गिरकर लगे रोने

